Belkin Radio StationThe device is simple to set up and use, and we kind of want one for ourselves... Belkin Wireless-G TravelThis little, palm-size travel router isn't something everyone needs...
Belkin Network Laptops The device is simple to set up and use, and we kind of want one for ourselves...
 The iPhone 2.0 software release will contain the App Store, a new application that lets users browse and wirelessly download third party applications directly onto their iPhone.
|
Hindi News
|
|
Saturday, 28 November 2009 |
झारखंड में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाकर पुलिस ने वाह-वाही तो लूटी लेकिन उसकी असली अग्निपरीक्षा अब होगी। दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में नब्बे फीसदी नक्सल प्रभावित इलाके हैं, जबकि तीसरे, चौथे व पांचवे चरण में भी चुनौती कम नहीं है। दूसरे चरण का मतदान दो दिसंबर को है।
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम से आग्रह किया है कि वह पश्चिम बंगाल आकर हिंसा की हालत देखें। उन्होंने शुक्रवार को कालीघाट स्थित अपने निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि कुछ महीनों से जारी राजनीतिक हिंसा में अब तक उनकी पार्टी के एक सौ तीस कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नक्सली नेता कोबड घंडी के खिलाफ दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट ने 11 दिसंबर के लिए पेशी वारंट जारी किए है। शुक्रवार को वह अदालत में पेश नहीं हुए, जिसके चलते यह वारंट जारी किया गया। ध्यान रहे कि 17 नवंबर को कोर्ट ने...
रांची, जागरण संवाददाता। आय से अधिक संपत्तिके मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को निगरानी ब्यूरो ने एक बार फिर चार दिसंबर को उपस्थित होने का नोटिस भेजा है। कोड़ा को 27 नवंबर को ही ब्यूरो के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश जारी किया...
नक्सलवाद के खिलाफ शुरू हुई केंद्र की आक्रामक मुहिम के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि पंचायतों के सशक्तीकरण से नक्सलवाद को काबू में किया जा सकता है। उनके मुताबिक पंचायतों को शक्ति संपन्न बनाकर सामाजिक समस्याओं से निपटा जा सकता है।
नई दिल्ली/कादरपुर। भारत ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में शामिल होने से उसके इनकार और दबाव के चलते पाक को अपनी सरजमीं से गतिविधियां चला रहे आतंकी संगठनों के प्रति रुख में बदलना करना पड़ेगा।
नई दिल्ली। फ्रांसीसी संसद ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत-फ्रांस परमाणु संधि का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया जिससे भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र निर्मित करने के लिए कंपनियों का मार्ग प्रशस्त हो गया।
बाबरी मस्जिद विध्वंस जांच संबंधी लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट को विश्व हिंदू परिषद ने तथ्यों से परे बताया है। साथ ही विहिप ने कहा कि विवादास्पद ढांचा गिराए जाने को काला अध्याय कहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को प्रतिकूल टिप्पणी करने से मना किया जाएगा
अंबाला। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के नवनिर्वाचित विधायक अनिल विज ने शुक्रवार को पुलिस समक्ष समर्पण कर दिया। उनके खिलाफ एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
अगरतला। महाराष्ट्र के शिक्षाविद डी वाई पाटिल ने शुक्रवार को त्रिपुरा के राज्यपाल पद की शपथ ली। पाटिल को पद और गोपनीयता की शपथ गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्ती चेलमेश्वर ने राजभवन के दरबार हाल में दिलाई। 74 वर्षीय पाटिल
|
|
Monday, 13 July 2009 |
|
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को फ्रंास और मिस्र के पांच दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। यात्रा के पहले चरण में वह पेरिस पहुंचेंगे। वहां वह मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। फ्रांस ने पहली बार किसी भारतीय नेता को यह सम्मान दिया है।
देखें: | |
हालात तो यही बता रहे हैं कि उत्तराखंड की स्थायी राजधानी देहरादून ही रहेगी! केंद्र सरकार से मिले दो सौ करोड़ रुपये से देहरादून में बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है। इसके लिए कांग्रेस शासन में केंद्र से अनुमति भी ली गई और भाजपा शासन में भी निर्माण जारी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम पार्टी के अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे, लेकिन पार्टी हार से निराश व हताश नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। सभी की रिपोर्ट भाजपा अध्यक्ष को सौंपी जाएगी तथा चिंतन बैठक में इसकी समीक्षा होगी।
न्यूयार्क। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भाषण भले ही बहुत लोगों को नहीं भाए, लेकिन उनके कार्यो के जरिए लाखों लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। अमेरिकी पत्रिका टाइम मैगजीन के अनुसार मनमोहन सिंह पहले वित्त मंत्री के रूप में और अब वर्ष 2004 से...
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कहा कि वह दिल्ली मेट्रो प्रमुख ई श्रीधरन के इस्तीफे पर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेगी और इस बात पर विचार करेगी कि शहर के लिए क्या अच्छा है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी के त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली सरकार...
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व की पार्टी विचारधारा पर गर्व करते हुए कहा कि इसे चुनावी परिणामों के तराज़ू से नहीं तौला जा सकता है। लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद हिन्दुत्व की...
एक अग्रणी रक्षा विशेषज्ञ ने अनुमान व्यक्त किया है कि चीन अपने लोगों का ध्यान अभूतपूर्व आंतरिक असंतोष, बढ़ती बेरोजगारी और वित्तीय समस्याओं से बंटाने के लिए भारत पर 2012 तक हमला करेगा। क्योंकि ये समस्याएं उस देश पर कम्युनिस्टों की पकड़ को खतरा पैदा कर रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम [डीएमआरसी] के एक निर्माणाधीन पुल के गिर जाने से हुई पांच लोगों के मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के पहले मेट्रो का काम पूरा करने के लिए डीएमआरसी जल्दबाजी में काम कर रहा है।
केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी [माकपा] के पोलित ब्यूरो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेगे। पिछले दो दिनों से दिल्ली में चल रही माकपा की केंद्रीय समिति की बैठक में यह फैसला हुआ।
नई दिल्ली। केंद्र अर्द्धसैनिक बलों की 23 बटालियनों को आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर से हटाकर उन्हें नक्सल प्रभावित राज्यों में तैनात करने की योजना बना रहा है। |
|
|
Tuesday, 23 June 2009 |
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि यह विडंबना है कि एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे है। प्रदेश का महिला आयोग सक्रिय रूप से कार्य करे तो महिला उत्पीड़न में काफी कमी आ सकती है।
देखें: | |
माकपा के वयोवृद्ध नेता ज्योति बसु ने पार्टी का मनोबल बढ़ाते हुए नेताओं को जनता पर भरोसा रखने और अपनी भूल सुधारने की नसीहत दी है। वाममोर्चा सरकार के 32 वर्ष पूरे होने के मौके पर पार्टी के मुखपत्र गणशक्ति को दिए अपने साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही इतिहास रचती है
नई दिल्ली। केंद्र ने कहा है कि भाकपा माले और माओवादी कम्युनिस्ट सेंटर [एमसीसी] के वर्ष 2004 में आतंकी संगठन के रूप में हुए विलय के बाद किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए भाकपा माओवादी को प्रतिबंधित करने का निर्णय किया है। गृह...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन का मन बना लिया है। भाजपा संसदीय दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही पार्टी ने वहां पर नया...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पार्टी में हाशिए पर खड़े किए गए यशवंत सिन्हा ने दिल्ली पहुंचकर अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सिन्हा ने दो टूक कहा कि उन्होंने जीवन में कभी पद मांगा नहीं, छोड़ा ही है। अपने इस्तीफे और कार्यकारिणी की खबरों के लीक...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपने राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग की है। यहां दौरे पर आए वित्त आयोग के अध्यक्ष डा. विजय केलकर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विषम भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश की जनता के साथ न्याय करने का आग्रह किया है।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी अब भी कांग्रेस के साथ है या फिर उसने रिश्ते तोड़ लिए हैं। नीतीश कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राजद...
अहमदाबाद। गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगों में राज्य के मुख्यमंत्री और अन्य लोगों के जुड़े होने के मामले में जिरह की मांग करने वाली एक गैर सरकारी संगठन की याचिका पर सुनवाई को नानावती मेहता आयोग ने सोमवार को 10 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया।...
नई दिल्ली। अपने कथित मुस्लिम विरोधी भाषण को लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के मुख्य कारणों में गिने जाने से परेशान वरुण गांधी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्वयं को एकदम उपेक्षित पाया। बैठक में केवल उनकी मां मेनका गांधी...
माओवादियों को आतंकी घोषित करने के केंद्र के फैसले पर सहमति तो दूर, वामदल उन पर पाबंदी लगाए जाने के भी पक्ष में नहीं हैं। राजधानी में चली दो दिन की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद सोमवार को माकपा महासचिव प्रकाश करात ने दो टूक कह दिया कि माओवादियों पर पाबंदी लगाने से कोई सकारात्मक नतीजा हासिल नहीं किया जा सकता।
|
|
|
Wednesday, 10 June 2009 |
|
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का केंद्र सरकार ने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछड़े राज्यों को समुचित मदद देने का आश्वासन जरूर दिया, मगर संसद में बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग...
देखें: | |
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को कहा कि देश में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि हालात काबू में हैं और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।...
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पहली बार चुनकर आए कांग्रेसी सांसदों की मंगलवार को वित्तमंत्री और लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने कक्षा लगाई। कांग्रेस के इस धुरंधर नेता ने पार्टी के नए सांसदों को सदन के कायदे-कानून का पाठ पढ़ाया, सांसद होने की...
उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत मलासा में एक बार फिर लोकतंत्र की बेकद्री हो गई। पंचायत चुनाव कराने का प्रशासन का सातवां प्रयास भी नाकाम रहा। यहां विरोध ग्राम प्रधान पद को आरक्षित किए जाने का है। यहां के ग्रामीणों की दलील है कि प्रधान पद के आरक्षण का जातिगत आंकड़े समर्थन नहीं करते। परिसीमन में मनमानी की गई है।
पटना [जागरण ब्यूरो]। बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के अध्यक्ष शरद यादव भले ही महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में खड़े हों, लेकिन उनके ही दल के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मसले पर मुंह नहीं ख्रोलना चाहते। उनका कहना है कि जब विधेयक पेश होगा तब वह अपनी बातें...
लोकसभा चुनाव में करारी हार से हताश राजद नेता लालू प्रसाद यादव की निराशा कांग्रेस के कुछ नेताओं के व्यवहार से ज्यादा बढ़ी है। उन्होंने अपनी इस पीड़ा का लोकसभा में खुलकर इजहार तो किया ही, साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ऐसे टीटीएम नेताओं से सावधान रहने का आग्रह किया है।
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर जमकर उंगली उठी। आचार संहिता के नाम पर चुनाव में नेताओं पर नियंत्रण रखने वाला निर्वाचन आयोग भी सदस्यों के निशाने पर रहा। आयोग से खफा कई वरिष्ठ सदस्यों ने उसकी नकेल कसने तक की वकालत की।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। पिछली लोकसभा में सांसद घूसकांड से लगे तगड़े झटकों से आहत आडवाणी ने मंगलवार को अपने सांसदों की पाठशाला लगाई। उन्होंने कहा कि, 'भईया यह दिल्ली है, बच के रहो, वरना एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन से ही प्रलोभन देने वाले आपकी...
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि वैश्विक मंदी के बावजूद देश की विकास दर बेहतर बनी हुई है और भविष्य में यह आठ से नौ प्रतिशत बनी रहेगी। प्रधानमंत्री मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दोनों सदनों में हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हमने इस संबंध में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से बात की है।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में भले ही बवाल मचा हो, लेकिन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी से मामला फिलहाल ठंडा पड़ गया लगता है।
|
|
Read more...
|
|
|
Tuesday, 09 June 2009 |
मुंबई [जासं]। सीबीआई ने सोमवार को कांग्रेस नेता पवनराजे निंबलकर की हत्या के मामले में गिरफ्तार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के वरिष्ठ नेता और सांसद पद्म सिंह पाटिल से पूछताछ की। वह 14 दिनों की सीबीआई हिरासत में हैं। निंबलकर की हत्या की...
देखें: | |
लखनऊ [जाब्यू]। सूचना का अधिकार कानून के मामले में राज्यपाल टीवी राजेस्वर के संज्ञान में लाए बिना उनके नाम पर जारी एक अधिसूचना से राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। राजभवन का कहना है कि वह इस मामले पर विधिक राय लेकर...
जयपुर [जासं]। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री डा. सीपी जोशी ने कहा है कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना [नरेगा] का दायरा बढ़ाने और इसे संशोधित कर अधिक प्रभावी ढंग से लागू किए जाने के बारे में केंद्र सरकार विचार कर रही है। इसका फायदा...
कोलकाता। रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि सम्मान के साथ विरोध करने का हक मिलते रहने तक हम सरकार में रहेंगे। ममता ने रविवार रात टेलीविजन समाचार चैनल से साक्षात्कार में कहा कि हमारी पार्टी सम्मान के साथ कांग्रेस...
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष की उप नेता सुषमा स्वराज ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में संप्रग सरकार के दावों और वायदों को लेकर उसकी जमकर खिंचाई की। उन्होंने सरकार को आगाह किया कि भाजपा सरकार के हर कदम पर कड़ी नजर रखेगी और 100 दिन के बाद वह उसकी खबर...
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कहा है कि पार्टी सांसद पद्मसिंह पाटिल के खिलाफ हत्या के आरोप साबित हो जाते हैं तो पार्टी खुद को उनसे 'पूरी तरह अलग' कर लेगी। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की...
नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पर सरकार सचमुच गंभीर है तो उसे इसे वर्तमान रूप में पारित कराने के अपने अड़ियल रूख को छोड़कर अन्य दलों के साथ आम सहमति बनानी होगी। साथ ही इसे पारित कराने की समयसीमा बतानी होगी। भाजपा...
तिरुअनंतपुरम। लेवलिन मामले पर केरल में मचे राजनीतिक बवाल में अब अपराध का भी एंगल जुड़ता नजर आ रहा है। माकपा के राज्य सचिव पिनराई विजयन के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा चलाने की अनुमति देने के एक ही दिन बाद राज्य के राज्यपाल आर.एस. गवई को फोन पर हत्या की...
भाजपा सहित विपक्षी दलों ने देश हित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को समर्थन देने का आश्वासन देने के साथ आतंकवाद और अमेरिका के दबाव सहित कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से सही ढंग से नहीं निपट पाने का आरोप लगाया। उधर सत्ता पक्ष ने विकास कार्यो को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि सरकार विकास कार्यो के साथ ही सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी राष्ट्रीय हितों को कभी कमजोर नहीं पड़ने देगी।
नई दिल्ली। मौजूदा महिला आरक्षण विधेयक को बहुमत के बल पर जबरन पारित कराने के खिलाफ सरकार को आगाह करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि इससे लोकसभा में नेतृत्व खत्म हो जाएगा।
|
|
Read more...
|
|
|
Sunday, 07 June 2009 |
|
अपने आला अफसरों को दूर-दराज के इलाकों में निरीक्षण संबंधी कार्यो में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने उन्हें सब तरह की सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण सैलून उपलब्ध कराए हैं। लेकिन जबसे ममता बनर्जी रेलमंत्री बनी हैं, इन सैलूनों के इस्तेमाल से पहले अफसरों को सौ बार सोचना पड़ रहा है।
देखें: | |
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच का समर्थन करती है लेकिन प्रदेश का बंटवारा नहीं होना चाहिए। जहां तक बात महिला आरक्षण की है तो भाजपा इसकी शुरू से ही हिमायती रही है, शरद यादव का जहर खा लेने संबंधी बयान उनका व्यक्तिगत है।
रामपुर। सपा से निष्कासन के बाद भी पूर्व मंत्री आजम खां के तेवरों में कोई कमी नहीं है। आजम खां आज मुलायम सिंह पर खूब बरसे। कहा कि 25 साल तक जिसे हम सैकुलर समझते रहे, रफीकुल मुल्क समझते रहे, वही शख्स आरएसएस का एजेंट निकला। मुलायम मुसलमानों के छिपे...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी इन दिनों एक महिला से परेशान हैं। दरअसल एक अज्ञात महिला उन्हें बार-बार फोन कर रही है और यही उनकी परेशानी का सबब है। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि इससे निजात पाने के लिए कुमारस्वामी ने पुलिस और राज्य खुफिया विभाग से मदद की गुहार लगाई है।
भारत असुरक्षित नहीं है, एक लाइन का यह दो टूक जवाब भारत ने शनिवार को अमेरिका को दिया। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात कर भारतीय राजदूत मीरा शंकर ने उन तक भारत की चिंता पहुंचाई। अगले सप्ताह भारत के विदेशमंत्री एस.एम. कृष्णा भी हिलेरी क्लिंटन से फोन पर बात करेंगे।
जयपुर। दौसा से सांसद और राजस्थान की खादी और ग्रामोद्योग राज्यमंत्री गोलमा देवी के पति डा. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गोलमा देवी राज्य मंत्री पद से दिया हुआ इस्तीफा वापस नहीं लेंगी। डा. मीणा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए...
संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध में बयान देकर जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव पार्टी के महिला नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयान को नारी का अपमान बताते हुए पार्टी से जुड़ी महिलाओं ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर किसी महिला को आसीन करने की मांग कर दी है।
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान फिलहाल प्रणब मुखर्जी ही संभालेंगे। कुछ दिनों से कयास लगाया जा रहा था कि केंद्र सरकार में प्रणब मुखर्जी के वित्त मंत्री बनने के बाद केन्द्रीय नेतृत्व पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में फेरबदल कर सकता है। लेकिन शनिवार को इस विषय पर पूरी तरह से विराम लग गया।
राजस्थान के गृह मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को यहां हुई गुर्जर-मीणा समाज की बैठक में मीणा समाज प्रतिनिधियों ने एक स्वर से कहा है कि राजस्थान सरकार यदि संवैधानिक दायरे में रहते हुए अति विशिष्ट वर्ग में गुर्जर जाति को पांच फीसदी आरक्षण देती है तो उसे इससे कोई एतराज नहीं है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की स्थितियों को काफी खराब बताते हुए रेल मंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि माकपा को नंदीग्राम और सिंगूर की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खोए आधार को कोई भी राजनीतिक पार्टी आतंक से वापस नहीं पा...
सेना के हथियारों की खरीद अनुबंध से जुड़े घोटाले में प्रधानमंत्री कार्यालय पर निशाना साधते हुए भाजपा ने शनिवार को कहा कि इस मामले की समयबद्ध एवं निष्पक्ष जांच की जाए और प्रधानमंत्री स्वयं स्थिति स्पष्ट करें। भाजपा ने कहा कि वह सोमवार को संसद में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाएगी।
नई दिल्ली। महिला आरक्षण विधेयक को उसके मौजूदा स्वरूप में पारित किए जाने की स्थिति में जहर खाने की धमकी देने वाले जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने शनिवार को कहा कि महिला आरक्षण हकीकत को छोड़कर नहीं किया जाना चाहिए। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा...
नई दिल्ली। मीडिया की स्वतंत्रता पर लगातार उठ रही उंगलियों के बीच सरकार ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर बहस होनी चाहिए, लेकिन प्रेस पर किसी भी तरह के बंधन लगाने के कदम का स्वागत नहीं किया जाएगा। ...
नई दिल्ली। पी ए संगमा ने शनिवार को कहा कि भले ही सोनिया गांधी के साथ विवाद समाप्त हो गया है, लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने का या इसके साथ उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय का सवाल ही पैदा नहीं होता। संगमा ने कहा कि मेरे...
सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से बगावत करने वाले दो पुरोधाओं में से एक पीए संगमा को नतमस्तक कराने के बाद पार्टी आलाकमान की नजर अब मराठा सरदार शरद पवार पर है। संगमा की कांग्रेस वापसी को अब सिर्फ औपचारिकता मान रहे कांग्रेस के रणनीतिकार पवार के लिए दोहरी रणनीति पर काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली [संजय सिंह]। रेलमंत्री ममता बनर्जी ने आते ही रेलवे खानपान सेवाओं को दुरुस्त करने की मुहिम छेड़ दी है। इस सिलसिले में सबसे पहला काम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी आईआरसीटीसी के पर कतरने का हुआ है। निगम से कह दिया गया है...
राज्यसभा में सरकार और विपक्ष ने एक-दूसरे को सहयोग का भरोसा तो दिया, लेकिन साथ ही नसीहतें भी दीं। सत्तापक्ष ने विपक्ष पर बीते पांच वर्षो में नकारात्मक भूमिका निभाने का आरोप लगाया, तो विपक्ष ने सरकार के फिर से जीत के आने पर उसमें गुरूर आ जाने का उलाहना दिया।
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को और शक्तियां देने पर विचार कर रहा है। आयोग अब तक महज सिफारिशी संस्था बनी हुई है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि काफी समय से आयोग को शक्तियां प्रदान...
मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री जयंत पाटिल ने सात वर्षीय योगिता ठाकरे की मौत के मामले में भाजपा नेता नितिन गडकरी को क्लीन चिट दे दी है। पाटिल का कहना है कि गडकरी को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। पाटिल ने शुक्रवार को यहां कहा,...
|
|
Read more...
|
|
|
Wednesday, 03 June 2009 |
कभी सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा आखिरकार एक दशक बाद तल्खी भुला 10 जनपथ पहुंचे। अपने बेटे कोनार्ड की शादी का निमंत्रण देने के बहाने संगमा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। साथ में उनकी बेटी अगाथा संगमा भी थीं।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। संप्रग की पिछली सरकार ने बीते पांच वर्षो में मुस्लिम समुदाय की तालीमी [शिक्षा] तरक्की के लिए भले ही लाख शोर मचाया हो, लेकिन जमीनी तस्वीर लगभग जस की तस है। खासकर, लड़कियों की पढ़ाई के मामले में तो लगता है कि सरकार कागजों...
वरुण फिरोज गांधी ने जैसे ही ताई जी प्रणाम.. कहा तो एक बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अचकचाई, लेकिन तुरंत ही संभलीं और आशीर्वाद दिया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी शपथ लेने के बाद विपक्ष में बैठीं चाची मेनका का अभिवादन किया तो उन्होंने भी मेज थपथपाकर भतीजे की हौसलाअफजाई की। अलग-अलग ध्रुवों पर खड़े गांधी खानदान के दोनों बेटों के लोकसभा पहुंचने पर उनकी ताई और चाची भले ही खुश हुई हों, लेकिन जेठानी और देवरानी के बीच बर्फ जरा भी नहीं पिघली।
पटना। प्रदेश में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोगों से कहा कि हाल के दिनों में हुए कुछ हादसों से उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि बिहार में कानून...
चक्रवाती तूफान आइला से सर्वाधिक प्रभावित पश्चिम बंगाल के दो जिलों उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार प्रारंभिक तौर पर एक सौ करोड़ देने पर सहमत हो गई है। राज्य सरकार ने तूफान पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक हजार रुपये की मांग की थी।
कल्याण फैक्टर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-सपा दोनों को ही नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही अन्य कई पहलू भी थे जिनकी वजह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यह मानना है भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य कलराज मिश्र का। वह मंगलवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया से रूबरू थे।
देश के संसदीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के शीर्ष पदों पर एक साथ दलित-आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमार का नाम तय करने के बाद प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए आदिवासी नेता करिया मुंडा को चुना है।
नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी पंद्रहवीं लोकसभा में संभवत: आठ जुलाई को अपना पहला रेल बजट पेश करेंगी। इस बीच, रेल मंत्री ने सोमवार को बिहार में ट्रेनों की बोगियों को को फूंके जाने के मामले को शरारतपूर्ण बताते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ...
हिंगालगंज [पं. बंगाल]। चक्रवात प्रभावित गोसाबा में रविवार को भीड़ के गुस्से को झेलने के तीसरे दिन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को फिर गुस्साई भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
|
|
Read more...
|
|
|
Wednesday, 03 June 2009 |
कभी सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर कांग्रेस से नाता तोड़ने वाले पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा आखिरकार एक दशक बाद तल्खी भुला 10 जनपथ पहुंचे। अपने बेटे कोनार्ड की शादी का निमंत्रण देने के बहाने संगमा ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। साथ में उनकी बेटी अगाथा संगमा भी थीं।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। संप्रग की पिछली सरकार ने बीते पांच वर्षो में मुस्लिम समुदाय की तालीमी [शिक्षा] तरक्की के लिए भले ही लाख शोर मचाया हो, लेकिन जमीनी तस्वीर लगभग जस की तस है। खासकर, लड़कियों की पढ़ाई के मामले में तो लगता है कि सरकार कागजों...
वरुण फिरोज गांधी ने जैसे ही ताई जी प्रणाम.. कहा तो एक बार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अचकचाई, लेकिन तुरंत ही संभलीं और आशीर्वाद दिया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी शपथ लेने के बाद विपक्ष में बैठीं चाची मेनका का अभिवादन किया तो उन्होंने भी मेज थपथपाकर भतीजे की हौसलाअफजाई की। अलग-अलग ध्रुवों पर खड़े गांधी खानदान के दोनों बेटों के लोकसभा पहुंचने पर उनकी ताई और चाची भले ही खुश हुई हों, लेकिन जेठानी और देवरानी के बीच बर्फ जरा भी नहीं पिघली।
पटना। प्रदेश में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को लोगों से कहा कि हाल के दिनों में हुए कुछ हादसों से उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि बिहार में कानून...
चक्रवाती तूफान आइला से सर्वाधिक प्रभावित पश्चिम बंगाल के दो जिलों उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार प्रारंभिक तौर पर एक सौ करोड़ देने पर सहमत हो गई है। राज्य सरकार ने तूफान पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक हजार रुपये की मांग की थी।
कल्याण फैक्टर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा-सपा दोनों को ही नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही अन्य कई पहलू भी थे जिनकी वजह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यह मानना है भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य कलराज मिश्र का। वह मंगलवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया से रूबरू थे।
देश के संसदीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के शीर्ष पदों पर एक साथ दलित-आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मीरा कुमार का नाम तय करने के बाद प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने उपाध्यक्ष पद के लिए आदिवासी नेता करिया मुंडा को चुना है।
नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी पंद्रहवीं लोकसभा में संभवत: आठ जुलाई को अपना पहला रेल बजट पेश करेंगी। इस बीच, रेल मंत्री ने सोमवार को बिहार में ट्रेनों की बोगियों को को फूंके जाने के मामले को शरारतपूर्ण बताते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ...
हिंगालगंज [पं. बंगाल]। चक्रवात प्रभावित गोसाबा में रविवार को भीड़ के गुस्से को झेलने के तीसरे दिन मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को फिर गुस्साई भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
|
|
Read more...
|
|
| | << Start < Prev 1 2 3 4 Next > End >>
| | Results 1 - 14 of 53 |
|
Punjabi Hindi FontsIf you are facing problem in reading the text on the left, you might require the fonts to be downloaded. You can download the punjabi font by clicking here
|